संदेश

उत्तर प्रदेश : 800 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर, रातों-रात जगह बनीं जंगल, लग गए पौधे #988 *GG*

संक्षिप्त खबर: उत्तर प्रदेश में इटावा के फिशर वन क्षेत्र में वन विभाग ने बुधवार रात बुलडोजर कार्रवाई करते हुए कथित 800 साल पुरानी 'बीहड़ वाले सैयद बाबा' की मजार को ढहा दिया गया, गुरुवार सुबह तक वहां पौधे लगाकर उसे पूरी तरह जंगल का रूप दे दिया गया। वन विभाग के अनुसार, 3000 स्क्वायर फीट में फैला यह निर्माण सरकारी वन भूमि पर अवैध रूप से किया गया था जिसका कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिला। यहां हर साल फरवरी में उर्स लगता था जिसमें 5 से 7 हजार लोग आते थे। उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में अवैध मस्जिदों और मजारों पर यह तीसरा बड़ा बुलडोजर एक्शन है। रातों-रात मजार से जंगल में तब्दील हुई जगह इटावा शहर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बीहड़ के फिशर वन क्षेत्र में स्थित 'बीहड़ वाले सैयद बाबा' की मजार बुधवार शाम तक जहाँ खड़ी थी, गुरुवार सुबह वहां केवल कमर तक ऊंचे पौधे नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 6 बजे वन विभाग की टीम 3 बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची थी। रास्ते पर 20 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर आवाजाही रोक दी गई। रात 1 बजे तक लगातार 7 घंटे चले इस ऑपरेशन में मजार को पूर...

Uttrakhand News - Morning News Bulletin Uttrakhand - 11 June 2026 #670 *ADW*

नमस्कार,  डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!  चलिए बात करते हैं उत्तराखंड एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की। 🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 बुलेटिन खबरें : 1- कारोबार : ₹3,050 करोड़ में इंटेलिस्मार्ट खरीदकर अडाणी एनर्जी बनी देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने ₹3,050 करोड़ में इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का 100% अधिग्रहण कर लिया है। इंटेलिस्मार्ट के पास यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और असम समेत कई राज्यों में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर हैं। इस सौदे के बाद AESL का कुल स्मार्ट मीटर पोर्टफोलियो 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगा और कंपनी देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म बन गई है। कंपनी के CEO कंदर्प पटेल के अनुसार इससे बिजली वितरण क्षेत्र के आधुनिकीकरण, बिलिंग में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं को अधिक सटीक बिजली बिल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 2- नई दिल्ली : 22% से 30% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज ड्...

Uttar Pradesh News - Morning News Bulletin Uttar Pradesh - 11 June 2026 #980 *ADW*

नमस्कार,  डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!  चलिए बात करते हैं उत्तर प्रदेश एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की। 🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 बुलेटिन खबरें : 1- कारोबार : ₹3,050 करोड़ में इंटेलिस्मार्ट खरीदकर अडाणी एनर्जी बनी देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने ₹3,050 करोड़ में इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का 100% अधिग्रहण कर लिया है। इंटेलिस्मार्ट के पास यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और असम समेत कई राज्यों में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर हैं। इस सौदे के बाद AESL का कुल स्मार्ट मीटर पोर्टफोलियो 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगा और कंपनी देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म बन गई है। कंपनी के CEO कंदर्प पटेल के अनुसार इससे बिजली वितरण क्षेत्र के आधुनिकीकरण, बिलिंग में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं को अधिक सटीक बिजली बिल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 2- नई दिल्ली : 22% से 30% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज...

यूपी पंचायत चुनाव: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 29 लाख मतदाता बढ़े और 2 करोड़ के नाम कटे *DHKR* #999

चित्र
संक्षिप्त विवरण उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 29 लाख बढ़कर अब 12.58 करोड़ से अधिक हो गई है। इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जहां 2.32 करोड़ से अधिक नए नाम जोड़े गए, वहीं गड़बड़ियों के चलते 2.03 करोड़ से अधिक नाम काटे भी गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदाताओं को 9 अंकों का एक खास यूनिक पहचान नंबर आवंटित किया है। कई जिलों में मतदाताओं को इसे डाउनलोड करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा बदलाव: हर वोटर को मिला खास नंबर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची बुधवार को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। आयोग ने तमाम दावों, आपत्तियों के निस्तारण और गहन सत्यापन के बाद इस फाइनल लिस्ट को तैयार किया है। इस बार की सूची में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है, जिसके तहत हर पंचायत मतदाता को 9 अंकों का एक यूनिक पहचान नंबर जारी किया गया है। हालांकि, सूची जारी होने के साथ ही कई जिलों में मतदाताओं को इसे डाउनलोड क...

उत्तराखंड में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 4 पर्यटकों की मौत; ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ भीषण हादसा *SAOK* #699

चित्र
बुधवार सुबह उत्तराखंड के मसूरी में झड़ीपानी रोड की तीव्र ढलान पर एक अनियंत्रित मारुति सिलेरियो कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान हरियाणा के सत्यप्रकाश, मनीत, गाजियाबाद की सविता और दिल्ली की संगीता के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण कार के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। उत्तराखंड में पिछले एक महीने से प्रतिदिन भीषड़ एक्सीडेंट से कई मौतों का सिलसिला जारी है। मसूरी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार पर्यटकों की दर्दनाक मौत झड़ीपानी रोड पर हुआ हादसा उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ बार्लोगंज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झड़ीपानी रोड की एक तीव्र ढलान पर एक मारुति सिलेरियो कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार दिल्ली नंबर की (DL5CS46...

उत्तराखंड-ख़बरें : हरिद्वार में सगी बेटी से दुष्कर्म, पिता को जेल हुई; बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; पीएम मोदी के लिए चारधामों में हुई विशेष पूजा *GSKE* #684

चित्र
हरिद्वार की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने अपनी ही 9 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दोषी पिता को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, हरिद्वार पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मासूमों को सकुशल बरामद किया है, यह प्रदेश में बच्चों की चोरी कर रहे थे। दूसरी तरफ, 10 जून 2026 को नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके उपलक्ष्य में उत्तराखंड के चारधामों में उनके नाम से विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ आयोजित किए गए। 1. हरिद्वार: सगी बेटी से दुष्कर्म के प्रयास में कलयुगी पिता को 10 वर्ष की कठोर कैद न्यायालय ने माना दोषी, लगाया जुर्माना हरिद्वार की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने एक पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय की अदालत ने अपनी ही 9 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पिता को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर...

यूपी-ख़बरें : गूगल मैप की गलती से छूटी चार छात्रों की पुलिस भर्ती परीक्षा; वाराणसी के हॉस्टल में संदिग्ध हालात में नर्सिंग छात्रा की मौत; शंकराचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पलटे *CREW* #965

चित्र
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन गाजियाबाद के चार अभ्यर्थी गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण मुजफ्फरनगर के बजाय शामली पहुंच गए और परीक्षा से वंचित रह गए। वहीं, वाराणसी के सारनाथ स्थित एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर सिपाही की 19 वर्षीय बेटी व नर्सिंग छात्रा का खून से लथपथ संदिग्ध शव बरामद हुआ है। दूसरी तरफ, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने फेसबुक वीडियो जारी कर अपने आरोपों से पीछे हटते हुए दावा किया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने दबाव बनाकर उनसे यह फर्जी एफआईआर दर्ज कराई थी। 1. गूगल मैप के गलत दिशा-निर्देश से चार अभ्यर्थियों की पुलिस भर्ती परीक्षा छूटी परीक्षा केंद्र के बजाय शामली पहुंचे छात्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एक दुर्भाग्यपूर्ण तकनीकी त्रुटि का मामला सामने आया है। गाजियाबाद से दोपहिया वाहनों पर परीक्षा देने निकले चार अभ्यर्थी गूगल मैप की गलती के कारण अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच सके। अभ्यर्थियों को मुजफ्फरनगर के दीपचन्द ग्रीन इण्टर कॉल...

नेशनल : राम मंदिर में ₹7 करोड़ की कथित चोरी का मामला गरमाया, PMO ने मांगी रिपोर्ट, CM योगी और गृह मंत्री ने लिया संज्ञान #979 *YY*

चित्र
अयोध्या राम मंदिर में ₹5 से ₹7.5 करोड़ के चढ़ावे की कथित चोरी का विवाद अब दिल्ली से लेकर लखनऊ तक गहरा गया है। 'DBUP इंडिया' को सीएम योगी के करीबी और अयोध्या के एक भाजपा विधायक ने विशेष तौर पर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को लेकर बेहद सख्त हैं, गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और जल्द बैठक कर सकते हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी मंदिर ट्रस्ट से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय और अखिलेश यादव लगातार सरकार और ट्रस्ट पर आरोप लगा रहे हैं, हालांकि अबतक इस कथित चोरी से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सके हैं। DBUP इंडिया एक्सक्लूसिव : CM योगी बेहद सख्त, गृह मंत्री अमित शाह जल्द करेंगे बड़ी बैठक अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की कथित हेराफेरी के दावों के बीच 'DBUP इंडिया' को अयोध्या के एक स्थानीय विधायक ने विशेष जानकारी साझा की है। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए हैं, क्य...

दृष्टिकोण : भाजपा में बगावत का सम्मान - राठौड़, नरोत्तम मिश्रा और अयोध्या के लल्लू सिंह हुए खत्म, फिर बृजभूषण और पवन सिंह का जलवा कैसे? #893 *HA*

चित्र
संक्षेप: नमस्कार, डीबीयूपी इंडिया की विशेष सिरीज़ दृष्टिकोण में इस बुधवार बात यूपी चुनाव से पहले भाजपा और उसके बागियों के सम्मान की। राजस्थान के राजेंद्र राठौड़ और म.प्र के नरोत्तम मिश्रा भाजपा के ब्रांड थे। वीवीआईपी सीट अयोध्या के लल्लू सिंह भी गृह मंत्री के करीबी थे। लेकिन राजनीति का लंबा अनुभव, जीतने की पूरी उम्मीद, और फिर करारी हार, यह इन तीनों नेताओं में समान बात रही। हार के बाद समर्थकों को उम्मीद थी उपचुनाव में पद मिलेगा, राज्यसभा भेजा जाएगा या पार्टी में ही बड़ा पद मिल जाएगा, लेकिन पद तो दूर आज इन नेताओं को पार्टी एहमियत भी सिर्फ़ उम्र के सम्मान में दे रही है। पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा 6 सीटों पर नुकसान किया और बनाए गए एमएलसी, बृजभूषण शरण सिंह ने खुला चैलेंज दिया, बयान दिए, और बेटा बना सांसद। संदेश साफ़ है, पार्टी से बगावत करने की हिम्मत है तो सम्मान है, यदि पार्टी ही पहचान है तो कोई भी हार राजनीति से विदाई तय कर सकती है। राठौड़ और मिश्रा: 35 साल की लंबी वफादारी के बाद भी पार्टी ने किया दरकिनार राजस्थान के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ और मध्य प्रदेश के पूर्व ग...

Uttrakhand News - Morning News Bulletin Uttrakhand - 10 June 2026 #670 *ADW*

नमस्कार,  डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!  चलिए बात करते हैं उत्तराखंड एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की। 🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 बुलेटिन खबरें : 1- नई दिल्ली : कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 36 हजार भारतीय सिम विदेश में एक्टिव; 5300 सिम से भारत में करोड़ों की ठगी का खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंबोडिया से संचालित कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ राजस्थान और पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि करीब 36 हजार भारतीय सिम कार्ड कंबोडिया में सक्रिय पाए गए, जिनमें से लगभग 5300 सिम का इस्तेमाल भारत में साइबर ठगी के मामलों में किया गया। एजेंसी के अनुसार इन नंबरों के जरिए देशभर में सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। 5 जून से शुरू हुई कार्रवाई में किशनगढ़, नागौर, जोधपुर और लुधियाना समेत सात ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 14 मोबाइल फोन जब्त ...

Uttar Pradesh News - Morning News Bulletin Uttar Pradesh - 10 June 2026 #980 *ADW*

नमस्कार,  डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!  चलिए बात करते हैं उत्तर प्रदेश एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की। 🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 बुलेटिन खबरें : 1- नई दिल्ली : कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 36 हजार भारतीय सिम विदेश में एक्टिव; 5300 सिम से भारत में करोड़ों की ठगी का खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंबोडिया से संचालित कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ राजस्थान और पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि करीब 36 हजार भारतीय सिम कार्ड कंबोडिया में सक्रिय पाए गए, जिनमें से लगभग 5300 सिम का इस्तेमाल भारत में साइबर ठगी के मामलों में किया गया। एजेंसी के अनुसार इन नंबरों के जरिए देशभर में सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। 5 जून से शुरू हुई कार्रवाई में किशनगढ़, नागौर, जोधपुर और लुधियाना समेत सात ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 14 मोबाइल फोन जब...

उत्तराखंड में हिमालय के नीचे जमा हो रही ऊर्जा से बड़े भूकंप का खतरा, 3 शहरों के 80% घरों पर खतरा #798 *HJW*

चित्र
जून 2026 में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद उत्तराखंड में भी बड़े भूकंप का अलर्ट है। वाडिया इंस्टीट्यूट के पूर्व भू-वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के अनुसार हिमालय में भूगर्भीय ऊर्जा जमा हो रही है। वहीं, सीबीआरआई (CBRI) के सर्वे में नैनीताल, मसूरी और कर्णप्रयाग के 80% भवन भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील पाए गए हैं। देहरादून पर भी गंभीर भूकंप का खतरा सामने आया है। सीबीआरआई का दावा: नैनीताल, मसूरी और कर्णप्रयाग के 80% घर खतरे की जद में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI) रुड़की द्वारा किए गए एक विस्तृत अध्ययन के अनुसार, राज्य के प्रमुख शहरों में निर्माण मानकों की भारी अनदेखी हुई है। नैनीताल, मसूरी और कर्णप्रयाग में लगभग 1100 से 1200 भवनों की जांच की गई, जिसमें निर्माण सामग्री, ढलानों की स्थिरता और आरसीसी संरचना का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक निष्कर्ष यह है कि इन शहरों के करीब 80 प्रतिशत भवन भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं। तेजी से बढ़ते शहरीकरण, पहाड़ों की कटिंग और ढलानों पर भारी निर्माण के कारण यह जोखिम और भी गंभीर हो गया है। ...

बड़ी ख़बर : पाकिस्तान और चीन से खतरे की आशंका, भारत ने पहली बार मोर्चे पर तैनात किए 12 परमाणु हथियार *HFSE* #999

चित्र
भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं और पिछले दो वर्षों में देश के परमाणु हथियारों का भंडार 180 से बढ़कर 190 हो गया है, जो पाकिस्तान से 20 अधिक है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की इयरबुक 2026 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर परमाणु प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। रिपोर्ट में भारत के बढ़ते रक्षा खर्च, हथियार आयात और 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत साइबर ऑपरेशन्स का भी उल्लेख किया गया है। दावा है कि साल 2025 में भारत ने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया था, इसका कारण पाकिस्तान और चीन से बढ़ता हुआ खतरा माना जा रहा है। पहली बार मोर्चे पर तैनात हुए परमाणु हथियार स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा इयरबुक 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियारों को मोर्चे पर तैनात किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2025 में भारत ने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया था, लेकिन 2026 में 12 हथियारों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों में भारत का परमाणु हथियारों का कुल भंडार भी 180 से बढ़कर 190 तक पहुं...

उत्तराखंड-खबरें : उत्तरकाशी में लापता ट्रेकर की तलाश में 6 एजेंसियां जुटीं; हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह बिकेगा 'वेज पुलाव'; सीएम धामी ने UKSSSC के 221 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र *KJHG* #657

चित्र
उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक से 11 दिनों से लापता नैनीताल की ट्रेकर बबीता पांडे की तलाश में 6 एजेंसियों के 150 से अधिक जवान जुटे हैं, अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कथित तौर पर अपहरण की आशंका जताकर सीबीआई जांच की मांग की है। दूसरी ओर, हरिद्वार में संत समाज और मुस्लिम समुदाय के संयुक्त अभियान के बाद 'वेज बिरयानी' के पोस्टर हटाकर 'वेज पुलाव' के स्टिकर लगाए गए हैं, और चेतावनी दी गई है। वहीं, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए। 1. उत्तरकाशी में लापता ट्रेकर बबीता पांडे की खोज तेज: 11वें दिन भी सुराग नहीं, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका महासर्च अभियान में जुटीं 6 एजेंसियां उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित चिल्किया गांव की रहने वाली ट्रेकर बबीता पांडे (24) का 11 दिन बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। एमबीए की छात्रा बबीता को खोजने के लिए उत्तरकाशी पुलि...

दावा : उत्तर प्रदेश में दिसंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना और परीक्षाएं बनीं बड़ी वजह *DALW* #999

चित्र
उत्तर प्रदेश में फरवरी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव कथित तौर पर अपने तय समय से 3 महीने पहले, यानी दिसंबर 2026 के अंत या जनवरी 2027 के शुरुआती हफ्तों में कराए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में राष्ट्रीय जनगणना का दूसरा चरण और बोर्ड परीक्षाओं के एक साथ टकराव के कारण यह संभावना जताई जा रही है। चुनावी आहट के बीच भाजपा, सपा, बसपा जैसी सभी प्रमुख पार्टियां सभी जिलों में पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गई हैं। डीबीयूपी इंडिया के विश्वसनीय विभागीय सूत्रों ने दावा किया है कि जुलाई में पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर सरकार विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी। विधानसभा चुनाव समय से पहले होने के संकेत और प्रशासनिक कारण उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गलियारों से लेकर प्रशासनिक हलकों तक यह चर्चा तेज है कि विधानसभा चुनाव अपने तय समय से पहले हो सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि इसका सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय जनगणना है। उत्तर प्रदेश में चुनाव वैसे तो फरवरी में प्रस्तावित हैं, लेकिन इसी महीने में देश की जनगणना का दूसरा चरण भी शुरू होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त, फरवरी ...